सौरव गांगुली के बायोपिक में हो सकते हैं 5 बड़े खुलासे, बाहर आ जाएंगे भारतीय क्रिकेट के गहरे राज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी सौरव गांगुली दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं।

सौरव गांगुली के बायोपिक में हो सकते हैं 5 बड़े खुलासे, बाहर आ जाएंगे भारतीय क्रिकेट के गहरे राज
सौरव गांगुली के बायोपिक में हो सकते हैं 5 बड़े खुलासे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी सौरव गांगुली दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। गांगुली ने अपनी कप्तानी में कई ऐसे खिलाड़ियों को निखारा जो आगे चलकर देश को खूब गौरवान्वित किया। सौरव गांगुली की कप्तानी में ही युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों ने क्रिकेट की ऊंचाइयों को छुआ।

गांगुली को लेकर यह माना जाता है कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। वह एक अच्छे कप्तान के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाज भी थे। यही कारण है कि अब उनके क्रिकेटिंग जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है और उसके लिए एक्टर राजकुमार राव लीड कैरेक्टर में दिख सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर दादा के जीवन पर फिल्म बनी तो उनसे जुड़ी ये 5 बड़े खुलासे हो सकते हैं।