पुलिस ने दो लुटेरों को पैर में गोली मारकर पकड़ा:दिल्ली के लुटेरे गाजियाबाद में महिलाओं से करते थे लूटपाट

Oct 24, 2026 - 09:39
0
पुलिस ने दो लुटेरों को पैर में गोली मारकर पकड़ा:दिल्ली के लुटेरे गाजियाबाद में महिलाओं से करते थे लूटपाट
गाजियाबाद में सिहानीगेट पुलिस ने शुक्रवार रात एनकाउंटर में दो युवकों को पैर में गोली मारकर अरेस्ट किया है। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, एक स्कूटी और लूटे हुए 4600 रुपये बरामद किए हैं। यह गैंग दिल्ली का रहने वाला है, जो लगातार गाजियाबाद की अलग-अलग क्षेत्र में लूट और लोगों से टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तमंचे के बल पर की थी लूट नंदग्राम थाना क्षेत्र के मूलचंद एंक्लेव निवासी कुलदीप पुत्र तेजपाल ने पुलिस को बताया 12 अक्टूबर को बाइक से बैंक जा रहा था। मालीवाडा चौक पर विमल फार्मा से पैमेंट लेने के लिए जा रहे थे, रास्ते मे स्कूटी सवार दो युवकों ने पीछे से टक्कर हो जाने की बात कहकर उलझने लगे, जहां अपनी बातों में उलझाकर उनके पैसे लूट ले गये। तभी से थाना सिहानीगेट पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, लोकल इनपुट व मुखबिर की सूचना के आधार लुटेरों की तलाश कर रही थी। पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन ने बताया कि शुक्रवार रात थाना सिहानी गेट पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिहानीगेट में पूर्व में हुई टप्पेबाजी की घटना में शामिल 2 बदमाश फिर से लूट की प्लानिंग कर रहे हैं। मेरठ रोड पर DPS स्कूल के पास एक स्कूटी पर सवार दो युवक जो कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे, आते हुए दिखाई दिए। पुलिस द्वारा उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे स्कूटी ना रोक के वापस मोड़ के भागने लगे और भागते हुए पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में दोनो के पैर में गोली लगी है। घायलों ने अपना नाम विवेक और गौरव बताया है। घायल ने अपना नाम विवेक पुत्र ऋषि निवासी मंगोलपुरी, डीडीए मार्केट थाना राजपार्क दिल्ली बताया। दूसरे घायल ने अपना नाम गौरव उर्फ गोलू पुत्र शिव कुमार निवासी सी 240 मंगोलपुरी दिल्ली बताया। ऐसे करते थे लूट घायलों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग बैंकों के आसपास या लोगों के आने जाने वाले स्थान पर खड़े हो जाते हैं। जिस व्यक्ति के पास पैसे होने का आभास हो जाता है हम उनकी पहचान कर उनके पीछे- पीछे अपनी स्कूटी से चल देते हैं। फिर मौका देखकर हम उस व्यक्ति को रोककर उससे हमारी स्कूटी में टक्कर मारने की बात कहकर उस व्यक्ति को अपनी बातों में उलझा लेते। इसके बाद पैसा झपटकर भाग जाते थे। दिल्ली का यह गैंग महिलाओं से भी लगातार लूटपाट कर रहा था। पकड़े हुए दोनों युवकों पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User