लखीमपुर-खीरी में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन:रकेहटी कस्बे में गूंजी देशभक्ति कविताएं, देर रात तक झूमते रहे श्रोता

Nov 15, 2026 - 14:48
0
लखीमपुर-खीरी में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन:रकेहटी कस्बे में गूंजी देशभक्ति कविताएं, देर रात तक झूमते रहे श्रोता
लखीमपुर-खीरी में रकेहटी कस्बे के वरदान पैलेस में आयोजित पहले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने देर रात तक काव्य पाठ किया। कानपुर की कवयित्री अंकिता शुक्ला ने मां वंदना से शुरुआत की। उन्होंने बेटियों के प्रति समाज की सोच और कन्या भ्रूण हत्या के मुद्दे पर रचना सुनाई। उनकी प्रस्तुति पर पंडाल में मौजूद महिलाएं भावुक हो गईं। मेरठ के कवि सौरभ जैन सुमन ने कश्मीर में आतंकवाद और राष्ट्रभक्ति पर ओजपूर्ण रचना प्रस्तुत की। गाजियाबाद की कवयित्री डॉ. शिखा दीप्ति दीक्षित ने प्रेम और रिश्तों की संवेदनाओं को कविता में पिरोया। मध्य प्रदेश के खंडवा से आए नेत्रहीन कवि अकबर ताज ने कौमी एकता और रामभक्ति पर रचना सुनाकर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। प्रयागराज के डॉ. श्लेष गौतम ने तुलसी, सूर और कबीर की रचनाओं के महत्व पर काव्य पाठ किया। बाराबंकी के हास्य-व्यंग्य कवि प्रमोद पंकज ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। लखीमपुर के कमल पांडेय ने महाराणा प्रताप, शिवाजी और चंद्रगुप्त मौर्य के शौर्य पर कविता सुनाई। कार्यक्रम में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, एसडीएम भावना विमल, सीओ शमशेर बहादुर सिंह, अजय गुप्ता, दिग्विजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आशीष कनौजिया, दयाशंकर मौर्य, जसपाल सिंह पल्ला, पवन कश्यप, नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष जगतनारायण गुप्ता सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User