ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:मऊ में पूर्व विधायक ने जिला अस्पताल पहुंचाया, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Nov 15, 2026 - 14:48
0
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:मऊ में पूर्व विधायक ने जिला अस्पताल पहुंचाया, इलाज के दौरान दम तोड़ा
मऊ में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हादसा हुआ। नगर कोतवाली क्षेत्र में गालिबपुर से पहले डीसीएसके पीजी कॉलेज मोड़ के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़े युवक को क्षेत्र भ्रमण से लौट रहे घोसी के पूर्व विधायक विजय राजभर ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के उमापुर निवासी विजय प्रकाश तिवारी का बेटा दिव्यांश तिवारी(33) शनिवार देर रात बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गालिबपुर से पहले डीसीएसके पीजी कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिव्यांश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बह गया। इसी बीच क्षेत्र भ्रमण से लौट रहे घोसी के पूर्व विधायक विजय राजभर की नजर सड़क पर घायल पड़े युवक पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। छठ पर्व के अवसर पर जिस घर में खुशियों का माहौल था, वहां पलभर में मातम छा गया। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार दोपहर 2:30 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User