बदायूं में हत्या के 5 दोषियों को उम्रकैद:सवारियों के झगड़े में मोटरबोट चालक को मार डाला था, 23 हजार जुर्माना
बदायूं के कछला गंगाघाट पर सवारियों के विवाद में मोटरवोट चालक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में बदायूं की अदालत ने बुधवार को कड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले के पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जिनमें तीन दोषी आपस में पिता-पुत्र हैं। इसके साथ ही अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 23 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सवारियों के विवाद में बेरहमी से पीटा था, इलाज के दौरान हुई थी मौत अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह मामला कोतवाली उझानी क्षेत्र के नगर पंचायत कछला स्थित वार्ड संख्या 2 निवासी सरताज द्वारा दर्ज कराया गया था। तहरीर में बताया गया था कि सरताज का भाई कमल हसन कछला गंगाघाट पर मोटरवोट चलाता था। बीते 28 सितंबर 2023 को घाट पर सवारियों को बैठाने को लेकर अन्य नाविकों से विवाद हो गया था। इसी रंजिश में हसन, लालमियां, ताहिर, हुसैन, जागन खां और भूरे ने एकजुट होकर कमल हसन को बेरहमी से पीटा और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कमल को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। साक्ष्यों और दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत ने सुनाया फैसला घटना के बाद उझानी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना पूरी की और अदालत में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया। मामले के विचारण (ट्रायल) के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं और पत्रावली पर उपलब्ध गवाहों व साक्ष्यों का गहन अवलोकन किया। बुधवार को अदालत ने पांचों आरोपियों को हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और जुर्माने की सजा से दंडित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)