लखनऊ में 30 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे:PET परीक्षा के चलते DIOS ने जारी किया आदेश, 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी
लखनऊ में PET परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। 45 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की PET परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर को आयोजित की जा रही है। लखनऊ में परीक्षा के लिए 45 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। उनके साथ अभिभावकों के आने से शहर में भीड़ बढ़ने की आशंका है। आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की पुष्टि लखनऊ जिले की आधिकारिक वेबसाइट lucknow.nic.in पर भी की जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)