यूपी के स्कूलों, एक्टर दिलजीत दोसांझ का घर उड़ाने धमकी:ATS ने कानपुर से अरेस्ट किया, चार लाख ईमेल आईडी मिली

Oct 29, 2026 - 15:41
0
यूपी के स्कूलों, एक्टर दिलजीत दोसांझ का घर उड़ाने धमकी:ATS ने कानपुर से अरेस्ट किया, चार लाख ईमेल आईडी मिली
यूपी, दिल्ली, गुरुग्राम के स्कूलों में और एक्टर दिलजीत दोसांझ को ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोपी घाटमपुर निवासी अंकित संखवार को यूपी एटीएस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी अंकित संखवार ने स्कूलों के अलावा एक्टर व पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ के दिल्ली एनसीआर में प्रस्तावित शो व घर में धमाके करने की धमकी भी दी थी। उसने वाईफाई और प्राक्सी नेटवर्क का प्रयोग कर फर्जी पहचान से ई मेल आईडी बना रहा था। अंकित ने कई ईमेल आईडी भारत के बाहर पाकिस्तान, बांग्लादेश व अन्य देशों में बैठे भारत विरोधी तत्वों को बेच रहा है और बदले में क्रिप्टो करेंसी से रूप में भुगतान प्राप्त कर रहा है। उसके पास से मोबाइल व लैपटाप बरामद हुआ, जिसमे कई एक्सेल फ़ाइल व क्रिप्टो वालेट प्राप्त हुए है। लैपटाप से प्राप्त एक्सेल फाइलों मे लगभग पांच लाख मेल आईडी प्राप्त हुई है, जो प्रॉक्सी सर्वर का प्रयोग कर गलत तरह से कर रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User