महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार:सार्वजनिक स्थान पर गाने गाकर कर रहा था परेशान, केस दर्ज

Oct 29, 2026 - 15:57
0
महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार:सार्वजनिक स्थान पर गाने गाकर कर रहा था परेशान, केस दर्ज
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं पर फब्तियां कसने और गाने गाकर परेशान करने के आरोप में पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार किया है। आरोपी शाहरुख पुत्र वहीद, मोहल्ला पीरखां का निवासी है। पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, गुलावठी कस्बे में एक सार्वजनिक स्थान पर कुछ महिलाएं गुजर रही थीं। इसी दौरान शाहरुख वहां पहुंचा और महिलाओं को देखकर गाने गाने लगा। आरोप है कि उसने महिलाओं पर फब्तियां भी कसीं, जिससे वे असहज हो गईं। मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया। सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज आनंद कुमार मिशन शक्ति टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User