मेडिकल कॉलेज की गैलरी में सीमेंट की परत गिरी:दो स्टाफ नर्स बाल-बाल बचीं, 10 सेकेंड पहले ही निकली थीं

Nov 04, 2026 - 20:34
0
मेडिकल कॉलेज की गैलरी में सीमेंट की परत गिरी:दो स्टाफ नर्स बाल-बाल बचीं, 10 सेकेंड पहले ही निकली थीं
ललितपुर में मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में संचालित महिला अस्पताल में बड़ा हादसा टल गया। यहां ऑपरेशन कक्ष और एसएनसीयू की ओर जाने वाली गैलरी में छत के पिलर से सीमेंट की परत का टुकड़ा अचानक टूटकर गिर गया। घटना के करीब 10 सेकेंड पहले ही दो स्टाफ नर्स वहां से निकली थीं। ऐसे में दोनों बाल-बाल बच गईं। घटना का वीडियो बुधवार शाम करीब 5 बजे सामने आया। इसके बाद दैनिक भास्कर टीम ने शाम 5:30 बजे मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। नर्सों के निकलते ही गिरा सीमेंट का टुकड़ा कोतवाली सदर क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल का पुराना भवन अब स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में समायोजित है। इसी भवन में महिला अस्पताल संचालित हो रहा है। मंगलवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच गैलरी के पास छत के पिलर की सीमेंट की परत का एक टुकड़ा टूटकर नीचे गिर गया। इसी दौरान महिला अस्पताल में तैनात दो स्टाफ नर्स ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थीं। वे एसएनसीयू और ऑपरेशन कक्ष की ओर जाने वाली गैलरी से निकल रही थीं। उनके वहां से गुजरने के करीब 10 सेकंड बाद ही सीमेंट का टुकड़ा नीचे गिर गया। आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग घबरा गए। सीएमओ ने जांच कराने की कही बात घटना का वीडियो बुधवार शाम करीब 5 बजे सामने आया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि सीमेंट की परत गिरने की घटना की जानकारी की जा रही है। इसकी जांच कराई जाएगी कि टुकड़ा किस वजह से गिरा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User