कन्नौज के मेंहदी घाट पर गंगा उत्सव:सीडीओ ने पूजा-अर्चना कर दीपदान किया, वैदिक मंत्रों के बीच गंगा आरती हुई
कन्नौज के मेंहदी घाट पर बुधवार शाम 6 बजे गंगा उत्सव मनाया गया। सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने पूजा-अर्चना की और गंगा में दीपदान किया। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) हेमंत सेठ, नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी अजय त्रिपाठी और नागरिक शामिल हुए। सभी ने दीप जलाकर गंगा में दीपदान किया। वैदिक मंत्रों के बीच गंगा आरती हुई। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर जनकल्याण, सुख-समृद्धि और लोकमंगल की कामना की।कार्यक्रम के जरिए गंगा के महत्व, स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)