अयोध्या पहुंचे विहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेमकुमार:रामलला का दर्शन किया, पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा को नमन किया
बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सपरिवार सहित अपने 200 कार्यकर्ताओं के साथ आज अयोध्या दौरे पर पहुंचे। श्रीराम लला व हनुमानगढ़ी दर्शन पश्चात दूसरे दिन अमावा राम मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर सबसे पहले मंदिर प्रांगण में स्थापित पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा को माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया। मंदिर व्यवस्थापक श्री पंकज कुमार जी अगुवाई में मंदिर में स्थापित सभी देवी / देवाताओं के विग्रहों का दर्शन किए। इसके बाद मंदिर में चल रही श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क राम रसोई का अवलोकन भी किए व राम रसोई का प्रसाद भी ग्रहण किए। इस दौरान उन्होनें बताया कि आचार्य किशोर कुणाल एक महान व्यक्ति थे, वे स्वयं अपने आपमें हनुमान जी के अंशावतार थे। आज वें हमारे बीच देहरूपी विद्यमान तो नहीं हैं परन्तु अनेकों महान परोपकार का कार्य करके वें ईश्वररूपी अमर हैं। आज मैंने स्वयं देखा कि आचार्य जी के ही नेतृत्व में आज अयोध्या में अमावा राम मंदिर एक आस्था का केन्द्र बन चुका है, जो प्रतिदिन लगभग दस हजार से ऊपर दर्शन करने व राम रसोई का प्रसाद ग्रहण करने देश-विदेश के लोग आतें हैं। आज यहां आकर मैं अपने आपको सुखद व गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। अमावा मंदिर के प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि अन्त में अध्यक्ष "आचार्य किशोर कुणाल जी अमर रहे" का जयघोष करके अपने गन्तव्य को रवाना हो गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)