लखनऊ में इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर शुरू,2 नवंबर तक चलेगा:हैंडपेंटेड सिल्क साड़ियों से ड्राई फ्रूट हलवे तक, देशभर से पहुंचे कारीगर

Oct 26, 2026 - 08:51
0
लखनऊ में इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर शुरू,2 नवंबर तक चलेगा:हैंडपेंटेड सिल्क साड़ियों से ड्राई फ्रूट हलवे तक, देशभर से पहुंचे कारीगर
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर शुरू हो गया है। 2 नवंबर तक चलने वाला यह मेला रोज सुबह 11 से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। प्री-दिवाली सेल में देशभर के कारीगर और कारोबारी अपने खास उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। सभी पवेलियन सेंट्रली एयर कंडीशन्ड हैं। इस ट्रेड फेयर में राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, विहार और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से उद्यमी शामिल हुए हैं। बिहार के भागलपुर से आए मोहम्मद साबिर अंसारी की हैंडपेंटेड सिल्क साड़ियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। वे खुद साड़ी, सूट और फैब्रिक तैयार करते हैं। साड़ियों की कीमत 1 हजार से 5 हजार रुपए तक है। लखनऊ में यह उनकी पहली बिक्री है। 10 पीस खरीदने पर 2 पीस अतिरिक्त देने का ऑफर भी है। फ्रिज के बिना 6 महीने चलेगा ड्राई फ्रूट हलवा मेले में शुगर-फ्री ड्राई फ्रूट हलवा भी आकर्षण बना है। फल के गूदे और शहद से तैयार इस हलवे में आटा, मैदा और चीनी नहीं डाली जाती। स्ट्रॉबेरी, अनार और अंगूर समेत कई फ्लेवर हैं। इसकी शेल्फ लाइफ करीब 6 महीने है और फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं। कीमत 300 से 1 हजार रुपए किलो तक है। कानपुर की ज्वेलरी में रानी हार और चोकर की मांग कानपुर के कृष्णा के स्टॉल पर रानी हार, चोकर, नेकलेस, इयरिंग्स और मंगलसूत्र उपलब्ध हैं। ब्रास मेटल पर 1.5 ग्राम गोल्ड पॉलिश वाली ज्वेलरी की शुरुआती कीमत 950 रुपए है। विक्रेता के अनुसार पानी और परफ्यूम से बचाकर रखने पर पॉलिश 2 से ढाई साल तक चल सकती है। जयपुर की चूड़ियों में ग्रीन-मरून कलेक्शन ट्रेंड में जयपुर के लालकोठी-टोंक फाटक से आए चंदन कुमार गुप्ता हजारों डिजाइन और रंगों की चूड़ियां लेकर पहुंचे हैं। ग्रीन-मरून कलेक्शन की मांग सबसे ज्यादा है। मल्टी कलर और क्रीम शेड की चूड़ियां भी पसंद की जा रही हैं। विक्रेता के मुताबिक चूड़ियां वाटरप्रूफ और अनब्रेकेबल हैं। उनके परिवार में 25 साल से यह काम हो रहा है। बॉम्बे के डेकोरेशन सामान की भी डिमांड बॉम्बे से आए शरद मिश्रा के स्टॉल पर इंटीरियर डेकोरेशन, गिफ्टिंग, वास्तु-फेंगशुई के सामान, घड़ियां और पेंटिंग्स हैं। वे 18 साल से इस कारोबार से जुड़े हैं। उनके मुताबिक उत्पाद खुद मैन्युफैक्चर किए जाते हैं और थोक-रिटेल दोनों में उपलब्ध हैं। लखनऊ चौक से आए राकेश दुबे के स्टॉल पर स्पेशल कुल्फी और फालूदा कुल्फी लोगों को पसंद आ रही है। देशभर के उत्पादों के साथ लखनऊ का स्वाद भी मेले में लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। मेले का आयोजन द प्लानर्स की ओर से किया जा रहा है। इसे भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है। दैनिक भास्कर डिजिटल मीडिया पार्टनर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User