कौशांबी में डंपर ने 15 साल के किशोर को रौंदा:50 मीटर तक घसीटा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में; भीड़ ने ड्राइवर को पकड़ा
कौशांबी में तेज रफ्तार डंपर ने 15 साल के किशोर को टक्कर मार दी। जिससे वह पहिए में फंस गया और डंपर उसे 50 मीटर तक घसीटकर ले गया। हादसे में किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक्सीटेंड के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। डंपर को जब्त कर मालिक के बारे में पूछताछ की जा रही है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र की है। जिलामुख्याल से 20 किलोमीटर दूर कसया निवासी मिथिलेश केसरवानी का बेटा कृष्णा केसरवानी (15) ओसा चौराहे पर अपने नाना के घर रहता है। वह पढ़ाई करने के लिए नाना के घर रहने आया था। सोमवार सुबह 6:30 बजे दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक पर गया था लौटते समय पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। कृष्णा पहिए में फंसकर घिसटता चला गया। हादसे में कृष्णा का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कृष्णा के मामा ने बताया कि दो दोस्तों के साथ सुबह टहलने गया था। लौटते समय पीछे से आ रहे डंपर को देखकर दो लड़के साइड हो गए और मेरा भांजा डंपर की चपेट में आ गया। कुचलने के बाद दूर तक घसीटकर ले गया उसका पूरा सिर गायब हो चुका था। हमें चेहरा तक देखने को नहीं मिला। इसलिए हमारी मांग है की जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराकर दोषी को सजा दी जाए। इसके साथ ही मेरे बहनोई को आर्थिक मदद दी जाए। वह बहुत गरीब इंसान हैं उनका इकलौता सहारा उनका बेटा ही था। उसके जाने के बाद उनके लिए कमाने वाला कोई बचा है। दो साल से ननिहाल में रह रहा था कृष्णा कृष्णा पिछले दो साल से ओसा चौराहे पर अपने नाना शीतल केसरवानी के घर रह रहा था। उसके पिता मिथिलेश फल का ठेला लगाते हैं। कृष्णा की एक बहन भी है। परिवार के इकलौते बेटे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)