लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने पर 6.5 घंटे हंगामा:विरोध प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, जमीन पर बैठकर खाई रोटी-सब्जी

Oct 26, 2026 - 09:58
0
लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने पर 6.5 घंटे हंगामा:विरोध प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, जमीन पर बैठकर खाई रोटी-सब्जी
लखनऊ के विभूतिखंड थाने में भाजपा कार्यकर्ता और उसके पिता को हिरासत में लेने के विरोध में रविवार शाम हंगामा हुआ। शाम 6:30 बजे थाने का घेराव कर जुटे पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस पर गरीब दुकानदार को न्याय देने के बजाय उसके पक्ष के लोगों को फंसाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी जमीन पर बैठकर रोटी-सब्जी खाते रहे। इस दौरान योगी-मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाते रहे। करीब साढ़े छह घंटे चले प्रदर्शन के बाद डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, विधायक योगेश शुक्ला और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की पैरवी पर रात 1:10 बजे कार्यकर्ता और उसके पिता को मुचलके पर छोड़ दिया गया। दोनों को 2 नवंबर को फिर पेश होना है। पढ़िए क्या था मामला? विभूतिखंड थाना क्षेत्र में मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास कनौजिया चौराहे पर मैकूलाल पान की गुमटी चलाते हैं। उनकी शिकायत के मुताबिक, 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 से 4 बजे इनोवा गाड़ी से 5-6 लोग उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सिगरेट और मसाला खरीदा। मैकूलाल का आरोप है कि सामान के पैसे मांगने पर उन लोगों ने विवाद किया और उनके साथ मारपीट की। दुकानदार के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने पिस्तौल दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। हमलावरों ने खुद को प्रभावशाली लोगों का करीबी बताते हुए दुकान तुड़वाने और वहां से भगाने की धमकी भी दी। मैकूलाल ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन उनका आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने दूसरे पक्ष की मदद की। 'जिसके साथ हुई मारपीट, उसी पर पुलिस ने की कार्रवाई' भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मारपीट के शिकार दुकानदार और उसके पक्ष के लोगों के खिलाफ ही पुलिस कार्रवाई कर रही है। उनका कहना था कि दुकानदार के बेटे/परिवार के पक्ष के भाजपा कार्यकर्ता को भी परेशान किया गया। इसी के विरोध में कार्यकर्ता रविवार शाम करीब 6:30 बजे विभूतिखंड थाने पहुंचे और घेराव शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई। कार्यकर्ताओं ने 'योगी-मोदी जिंदाबाद' के नारे भी लगाए। पार्षदों का कहना था कि जब तक कार्यकर्ता और उसके पिता को नहीं छोड़ा जाएगा, वे थाने से नहीं हटेंगे। जमीन पर बैठकर खाया खाना रात बढ़ने के साथ प्रदर्शनकारियों की नाराजगी भी बढ़ती गई। भाजपा कार्यकर्ता और पार्षद थाने में जमीन पर बैठ गए। उन्होंने हाथ पर रोटी-सब्जी रखकर खाना खाया और पुलिस की कार्रवाई का विरोध जारी रखा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित दुकानदार को न्याय देने के बजाय उसी के पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर परेशान कर रही है। मौलवीगंज के भाजपा पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने कहा कि कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई और इनोवा गाड़ी पर गलत पास लगा होने का भी आरोप है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। डिप्टी CM समेत नेताओं ने की पैरवी मामले की जानकारी मिलने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा विधायक योगेश शुक्ला और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के पक्ष में पैरवी की। नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात की। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसीपी अतुल कुमार पांडेय ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई की प्रक्रिया समझाते हुए आश्वासन दिया। पुलिस के मुताबिक, शांति भंग की धारा में दोनों पक्षों का चालान किया गया था। इसके बाद मजिस्ट्रेट के यहां जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई। पहले भी थाने से बाहर आए, फिर लौटे प्रदर्शन के दौरान रात करीब 11:40 बजे भाजपा कार्यकर्ता थाने से बाहर निकले थे। उस समय कार्यकर्ताओं ने कहा था कि वे सुबह दोबारा थाने आएंगे। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा नहीं किए जाने की बात कहते हुए नाराजगी बनी रही। इसके बाद विरोध जारी रहा। आखिरकार रात करीब 1:10 बजे भाजपा कार्यकर्ता और उसके पिता को मुचलके पर छोड़ दिया गया। अब उन्हें 2 नवंबर को फिर पेश होना है। पुलिस बोली- सिगरेट के पैसों को लेकर मारपीट पुलिस का कहना है कि सिगरेट के पैसे मांगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मामले में किसी एक पक्ष के बजाय दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, शांति भंग की धारा में चालान के बाद मजिस्ट्रेट से संबंधित प्रक्रिया पूरी की गई। दूसरी ओर, भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दुकानदार से मारपीट करने वाले लोग इनोवा गाड़ी से आए थे और गाड़ी पर फर्जी पास लगा था। उनका दावा है कि शिकायत के बावजूद गाड़ी को छोड़ दिया गया। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ……….. इससे संबंधित ये खबर भी पढ़ें… विभूतिखंड थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन:दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप, बोले- कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा जा रहा है लखनऊ के विभूतिखंड थाने में पुलिस की कार्यशैली से नाराज भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता रविवार शाम साढ़े 6 बजे से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सिगरेट के पैसे मांगने पर मारपीट का शिकार हुए गरीब दुकानदार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करके उसे हिरासत में लिया है, जबकि आरोपी पक्ष को बचाया जा रहा है। पार्षदों का आरोप है कि हमारे कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा जा रहा है, उन्हें परेशान किया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User