हापुड़ में किस्त नहीं चुका पाने पर खाया जहर:बेटे ने लगाया किस्त बकाया होने पर घर पहुंचकर गाली देने का आरोप
हापुड़ के थाना सिंभावली के माधापुर गांव में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आरोप है कि कर्ज की किस्त जमा न कर पाने पर फाइनेंस कंपनी के वसूली एजेंटों की प्रताड़ना के आरोप से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। मेरठ में इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। सोमवार शाम 6 बजे शव गांव पहुंचा तो परिजन में कोहराम मच गया। पढ़िए पूरा मामला जयप्रकाश के बेटे विशाल कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके पिता ने एक फाइनेंस कंपनी से कर्ज लिया था। पिछले एक महीने से किस्त जमा नहीं हो पाई थी, जिसके बाद वसूली एजेंट फोन पर परेशान करने लगे और घर आकर गाली-गलौज करते थे। विशाल के मुताबिक, डर के कारण जयप्रकाश करीब 10 दिन से घर पर भी नहीं रह रहे थे। विशाल ने बताया कि सोमवार सुबह वसूली करने आए लोगों ने फिर उनके पिता से बदतमीजी की। इससे परेशान होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ भेजा। जयप्रकाश अपने पीछे पत्नी कविता, तीन बेटे विशाल, पंकज और प्रिंस और बेटी पलक को छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि पुलिस को अभी मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)