बगिया क्रॉसिंग-आवास विकास रोड पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन:महापौर ने किया निरीक्षण,एक साल से परेशानी झेल रहे लोगों को मिलेगी राहत
कानपुर में बगिया क्रॉसिंग से आवास विकास जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य अभी 30 प्रतिशत बचा हुआ है। सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही इस सड़क का काम नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। शुक्रवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने अधिकारियों और पार्षदों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सड़क का अधिकांश हिस्सा चलने योग्य और व्यवस्थित हो चुका है। एक साल की परेशानी के बाद अब मिलेगी राहत इस सड़क के निर्माण कार्य के चलते पिछले करीब एक साल से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आवास विकास, कल्याणपुर, बरासिरोही और नानकारी समेत आसपास के बड़े क्षेत्र की आबादी इससे प्रभावित थी। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। ऐसे में सड़क का निर्माण पूरा होने से हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नवंबर तक पूरा होगा निर्माण कार्य महापौर प्रमिला पांडेय ने बगिया क्रॉसिंग से आवास विकास सड़क के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की स्थिति और प्रगति की जानकारी जोन-6 के अधिशासी अभियंता आरके सिंह से ली। अधिकारियों ने बताया कि सड़क का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। नवंबर तक इसे पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर और व्यवस्थित सड़क की सुविधा मिल सकेगी। आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा फायदा बगिया क्रॉसिंग से आवास विकास तक का मार्ग आसपास की कई कॉलोनियों के लिए महत्वपूर्ण है। लंबे समय से निर्माण कार्य के कारण प्रभावित आवागमन अब धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। सड़क पूरी तरह तैयार होने के बाद आवास विकास, कल्याणपुर, बरासिरोही और नानकारी के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यवस्थित सड़क बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। निरीक्षण के दौरान जोन-6 के अधिशासी अभियंता आरके सिंह, जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार, पार्षद कौशल मिश्रा, आनंद शुक्ला, राम नरायन और सुनील कुमार के साथ पूर्व पार्षद दिनेश पासवान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)