ललितपुर में गर्भवती पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला:हालत गंभीर, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर; चाय बनाने के कहने पर विवाद

Oct 28, 2026 - 18:17
0
ललितपुर में गर्भवती पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला:हालत गंभीर, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर; चाय बनाने के कहने पर विवाद
ललितपुर के गिरार थाना क्षेत्र के धोरी सागर गांव में मंगलवार दोपहर पति ने गर्भवती पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से दो वार कर दिए। हमले में 21 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे पहले मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से ललितपुर मेडिकल कॉलेज और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी पति को गांव से पकड़ लिया। चाय बनाने को कहा, फिर किया हमला धोरी सागर गांव निवासी पिंकी रायकवार मंगलवार दोपहर घर पर थीं। करीब 2:30 बजे उनके पति जयकुमार रायकवार घर आए और उनसे चाय बनाने को कहा। पिंकी लकड़ी उठाने लगीं, तभी जयकुमार ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से दो वार कर दिए। पिंकी की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाग रहे जयकुमार को पकड़ लिया और घायल पिंकी को मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां सुधार नहीं होने पर शाम करीब 6 बजे झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सात महीने की गर्भवती हैं परिजनों के मुताबिक, पिंकी सात महीने की गर्भवती हैं। उनकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। पिंकी के दादा ससुर ने बताया कि जयकुमार पिछले दो दिन से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनकी झाड़-फूंक कराई जा रही थी। पुलिस ने आरोपी पति को गांव से पकड़ लिया। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User