यूपी बोर्ड कर्णिक संघ के फिर अध्यक्ष निर्वाचित मान सिंह:जंग बहादुर महामंत्री चुने गए, कार्यकारिणी के 15 सदस्य निर्विरोध चुने गए

Oct 28, 2026 - 19:07
0
यूपी बोर्ड कर्णिक संघ के फिर अध्यक्ष निर्वाचित मान सिंह:जंग बहादुर महामंत्री चुने गए, कार्यकारिणी के 15 सदस्य निर्विरोध चुने गए
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) कर्णिक संघ के निर्वाचन-2026 की मतगणना बुधवार को बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में हुई। इसमें मान सिंह एक बार फिर प्रान्तीय अध्यक्ष और जंग बहादुर प्रान्तीय महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। वहीं, कार्यकारिणी के 15 सदस्य निर्विरोध चुने गए। प्रान्तीय अध्यक्ष पद पर मान सिंह ने 285 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी अभिषेक त्रिपाठी को 132 और गोपाल दास खरवार को 54 मत मिले। प्रान्तीय महामंत्री पद पर जंग बहादुर 233 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। इस पद पर राजेश कुमार पाल को 225 मत मिले। संघ के उपाध्यक्ष के दो पदों पर अशोक कुमार सरोज और अरविन्द कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंत्री पद पर हरिओम मौर्या ने 129 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। संयुक्त मंत्री के दो पदों के लिए हुए चुनाव में आदेश कुमार पाल, धर्मेन्द्र कुमार और कुलदीप पाण्डेय को 105-105 मत मिले। मत बराबर होने पर पर्ची निकालकर परिणाम घोषित किया गया, जिसमें धर्मेन्द्र कुमार और आदेश कुमार पाल विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आत्म प्रकाश निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के 15 पदों पर राकेश कुमार केशरवानी, बृजनन्दन, अमरेन्द्र सिंह, योगेन्द्र कुमार पाल, शालिनी जायसवाल, मधु कपड़िया, रमेश चन्द्र, ब्रह्म प्रकाश सिंह, सुदीप चौधरी, सुशील कुमार कुशवाहा, अंकित कुशवाहा, संजय कुमार, राम मिलन भारतीय, असलम अली और मनीष कुमार शुक्ला निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार राय (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी), प्रमोद कुमार वर्मा और केके यादव (प्रशासनिक अधिकारी) के नेतृत्व में संपन्न हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User