बिलाल हत्याकांड....आरोपी मुल्ला अफरोज के पांचवे गवाह की गवाही टली:आज वकीलों की हड़ताल रहीं, संभल हिंसा के हत्याकांड मामलों में प्रतिदिन सुनवाई, कल फिर होगी

Oct 28, 2026 - 19:07
0
बिलाल हत्याकांड....आरोपी मुल्ला अफरोज के पांचवे गवाह की गवाही टली:आज वकीलों की हड़ताल रहीं, संभल हिंसा के हत्याकांड मामलों में प्रतिदिन सुनवाई, कल फिर होगी
संभल हिंसा के बिलाल हत्याकांड में बुधवार को आरोपी मुल्ला अफरोज के पांचवें गवाह की गवाही नहीं हो सकी। बार एसोसिएशन के चुनाव के चलते वकीलों की हड़ताल थी। अब गवाह की पेशी 29 अक्टूबर को होगी। जिला न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह की अदालत में मामले की रोज सुनवाई चल रही है। 11 गवाहों की सूची दी गई जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बुधवार शाम 6 बजे बताया कि हड़ताल के कारण अदालत में गवाही नहीं हो पाई। मुल्ला अफरोज की ओर से कोर्ट में 11 गवाहों की सूची दी गई है। मंगलवार को मौहम्मद नाम का गवाह कोर्ट पहुंचा था। इससे पहले 24 अक्टूबर को फैजान रजा पुत्र मौहम्मद इस्लाम, निवासी शहबाजपुर खुर्द, थाना रायसत्ती की गवाही हुई थी। सूची में शामिल दो सगे भाइयों फरोग आलम और शहरोज आलम समेत चार गवाहों से जिरह पूरी हो चुकी है। राहुल दीक्षित के मुताबिक, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351 की सुनवाई पूरी हो गई है। अब मुल्ला अफरोज की ओर से पेश गवाहों से जिरह की जा रही है। चार हत्याकांडों में आरोपी हैं तीनों संभल कोतवाली में दर्ज अपराध संख्या 338/2024 नईम, 339/2024 अयान और 340/2024 बिलाल हत्याकांड में वारिस, मुल्ला अफरोज और गुलाम आरोपी हैं। पुलिस के अनुसार, ये तीनों शारिक साठा के गुर्गे हैं। थाना नखासा में दर्ज अपराध संख्या 306/2024 कैफ हत्याकांड में भी तीनों आरोपी हैं। कोर्ट में एक-दूसरे को पहचानने से किया था इनकार 9 अक्टूबर को अदालत में पेशी के दौरान मुल्ला अफरोज और गुलाम ने एक-दूसरे को पहचानने से इनकार किया था। दोनों ने खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर झूठा फंसाने का आरोप लगाया था। वहीं, 14 अक्टूबर को गुलाम ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कोई गवाह या सबूत पेश करने से इनकार कर दिया था। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष ने संभल की शाही जामा मस्जिद को श्रीहरिहर मंदिर होने का दावा करते हुए सिविल सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में याचिका दाखिल की थी। अदालत के आदेश पर उसी दिन शाम को सर्वे का पहला चरण पूरा हुआ। दूसरा चरण 24 नवंबर 2024 को हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुट गए और सर्वे के विरोध में हिंसा भड़क गई। पुलिस के मुताबिक, हिंसा के दौरान पथराव और फायरिंग हुई थी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एएसपी अनुज चौधरी और डिप्टी कलेक्टर समेत 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User