अब तक सिर्फ 32% विद्यालयों ने फॉरवर्ड किया छात्रवृत्ति डेटा:अलीगढ़ में 333 डिग्री कॉलेजों और 50 बड़े डिफॉल्टर कॉलेजों को डीएम की मान्यता रद्द करने तक की चेतावनी

Oct 28, 2026 - 18:50
0
अब तक सिर्फ 32% विद्यालयों ने फॉरवर्ड किया छात्रवृत्ति डेटा:अलीगढ़ में 333 डिग्री कॉलेजों और 50 बड़े डिफॉल्टर कॉलेजों को डीएम की मान्यता रद्द करने तक की चेतावनी
छात्रवृत्ति डेटा फॉरवर्ड करने में लापरवाही बरतने वाले शिक्षण संस्थानों पर अब कार्रवाई होगी। डीएम अविनाश कुमार ने साफ चेतावनी दी है कि अनियमितता या लापरवाही की शिकायत मिलने पर संस्थानों की मान्यता निरस्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। सभी संस्थानों को अक्टूबर के अंत तक हर हाल में पोर्टल पर डेटा फॉरवर्ड करना होगा। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में 333 डिग्री कॉलेजों के प्रबंधन और 50 बड़े डिफॉल्टर कॉलेजों के साथ बैठक में डीएम ने छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा की। जिले में अब तक महज 32 प्रतिशत विद्यालयों ने ही डेटा फॉरवर्ड किया है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और संस्थानों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। पात्र छात्र का हक रोका तो संस्थान जिम्मेदार डीएम ने कहा कि संस्थान की लापरवाही से कोई पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रहा तो जवाबदेही तय होगी। छात्रवृत्ति विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने में मदद करती है, इसलिए डेटा की जांच कर समयसीमा के भीतर पोर्टल पर भेजना सुनिश्चित करें। प्रक्रिया में देरी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एएमयू रजिस्ट्रार, आरएमपीएसयू, आईटीआई और पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्यों के साथ सीडीओ योगेंद्र कुमार और जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक भी मौजूद रहे। जनगणना में सही जानकारी दें, प्रगणकों का करें सहयोग अलीगढ़। डीएम अविनाश कुमार ने जनगणना में सही जानकारी देने और प्रगणकों का सहयोग करने की अपील की। बुधवार को विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं का आधार बनते हैं। घर पहुंचने वाले प्रगणकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। नागरिक स्व-गणना के विकल्प से भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। सीडीओ योगेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को जागरूक करने पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User