यूपी में अगले महीने बिजली बिल में 9.17% की छूट:बिजली खरीद और ईंधन की लागत घटने से कम होगा बिल
उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर महीने के बिजली बिल में 9.17% की छूट मिलेगी। यह राहत फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीएएएस) के तहत मिलेगी। इसका लाभ घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के मुताबिक, बिजली खरीद और ईंधन की वास्तविक लागत कम होने का फायदा उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। जुलाई से नवंबर तक लगातार पांच महीने बिजली बिल में राहत दी जा रही है। जुलाई में 4.43%, नवंबर में 9.17% की राहत यूपीपीसीएल के अनुसार, पिछले चार महीनों में भी उपभोक्ताओं को एफपीएएएस के तहत राहत दी गई थी। जुलाई में 4.43%, अगस्त में 2.92%, सितंबर में 7.93% और अक्टूबर में 5.24% की राहत मिली थी। अब नवंबर में यह बढ़कर 9.17% हो गई है। बिजली खरीद की लागत घटने का मिलेगा फायदा एफपीएएएस व्यवस्था के तहत बिजली खरीद और ईंधन की वास्तविक लागत, टैरिफ में शामिल अनुमानित लागत से कम होने पर उसका लाभ उपभोक्ताओं को दिया जाता है। यूपीपीसीएल इसी व्यवस्था के तहत बिजली बिल में राहत पहुंचा रहा है। यूपीपीसीएल का कहना है कि प्रदेश में विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)