ललितपुर में युवक ने कीटनाशक पिया:परिजनों से पैसे मांगने पर हुआ विवाद, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Nov 08, 2026 - 12:01
0
ललितपुर में युवक ने कीटनाशक पिया:परिजनों से पैसे मांगने पर हुआ विवाद, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती
ललितपुर जिले के नैगांव गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक ने कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया। घर में दीपावली की खुशियां मनाई जा रही थीं और परिजन शाम को होने वाली पूजा की तैयारी में जुटे थे। ऐसे में युवक के कीटनाशक पीने से परिवार के लोग परेशान हो गए। पैसे मांगने को लेकर परिजनों से हुआ विवाद कोतवाली सदर क्षेत्र के नैगांव निवासी मनोज (22), पुत्र बारेलाल, रविवार सुबह करीब 10 बजे घरवालों से पैसे मांग रहा था। इस बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हो गया। कुछ देर बाद मनोज ने गुस्से में घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। परिजन उसे सुबह करीब 11 बजे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां उसका इलाज चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User