गाजियाबाद-नोएडा समेत कई शहर रेड जोन में:दिवाली से पहले NCR की हवा जहरीली, GRAP-3 लागू
दिवाली से पहले ही गाजियाबाद समेत यूपी के एनसीआर शहरों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को गाजियाबाद, नोएडा, अमरोहा और दिल्ली की हवा रेड जोन में पहुंच गई। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के शहरों में एक साथ प्रदूषण बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। दिवाली पर पटाखों की वजह से अगले दो दिनों में हवा और खराब होने की आशंका है। गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर और अमरोहा के गजरौला में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। दिल्ली और आसपास के शहरों में धुएं का असर बढ़ने लगा है। गाजियाबाद के लोनी में भी हवा रेड जोन में रही। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पूरे एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है। इसके तहत प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर सख्ती बढ़ाई गई है। धूल फैलाने वाले बाहरी निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर रोक है। हालांकि, कुछ जरूरी परियोजनाओं को इससे छूट दी गई है। सुबह धुंध के साथ छाई रही प्रदूषण की चादर गाजियाबाद में रविवार सुबह धुएं और धुंध के कारण आसमान में धुंधली चादर छाई रही। प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने वाहनों की जांच और कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली में बीएस-4 मानक वाले वाहनों की आवाजाही पर दिल्ली में रोक है। वहीं 2 दिनों में ट्रैफिक भी तेजी से बढ़ा है। सड़कों पर पानी का छिड़काव प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम ने सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव शुरू कराया है। मशीनों से सड़कों की सफाई भी कराई जा रही है। इसके अलावा खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाई गई है। जिन जगहों पर धूल उड़ने की आशंका है, वहां निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाले सभी स्रोतों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI बढ़ा ग्रेप-2 में ये पाबंदियां लागू आज का मौसम जानिए आज रविवार को गाजियाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह हल्की धुंध रही। धूप खिलने पर मौसम साफ हुआ। सुबह न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा से है। रात में ठंड बढ़ने लगी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)