मां को गाली देने का विरोध, पिता-पुत्र को पीटा:सिद्धार्थनगर में महिला पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज
सिद्धार्थनगर के शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के पिपरा दोयम गांव में मां को गाली देने का विरोध करने पर पिता-पुत्र के साथ मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव की एक महिला के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। पिपरा दोयम निवासी अखिलेश चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अक्टूबर को शाम करीब 3:30 बजे गांव की शिवांगी पत्नी कमलेश गाली-गलौज कर रही थी। इस दौरान उसने अखिलेश की मां के लिए भी अपशब्द कहे।
अखिलेश के मुताबिक, विरोध करने पर शिवांगी ने उनकी मां को पीटना शुरू कर दिया। पिता रमजी चौधरी बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। आरोप है कि महिला ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद शिवांगी गाली-गलौज करते हुए वहां से चली गई। अखिलेश की शिकायत पर 31 अक्टूबर को शिवनगर डिड़ई पुलिस ने शिवांगी के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक संजय राय को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)