आगरा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम:'Unifest 2026-27' में सुर, ताल और अभिनय का संगम

Nov 01, 2026 - 09:16
0
आगरा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम:'Unifest 2026-27' में सुर, ताल और अभिनय का संगम
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 30 एवं 31 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को तीन दिवसीय भव्य युवा उत्सव ‘Unifest 2026-27’ का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। समारोह के दौरान शास्त्रीय व लोक नृत्य, संगीत, नाटक, चित्रकला और अन्य विविध प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित यह तीन दिवसीय उत्सव युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मक सोच और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त मंच साबित हो रहा है। प्रतियोगिताओं को लेकर विद्यार्थियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User