कंप्यूटर सेंटर संचालक फर्जी टिकट के साथ पकड़ा गया:ललितपुर में कंप्यूटर सेंटर पर RPF का छापा, पर्सनल यूजर आईडी से बनाए गए 10 ई-टिकट मिले

Nov 01, 2026 - 08:27
0
कंप्यूटर सेंटर संचालक फर्जी टिकट के साथ पकड़ा गया:ललितपुर में कंप्यूटर सेंटर पर RPF का छापा, पर्सनल यूजर आईडी से बनाए गए 10 ई-टिकट मिले
ललितपुर में रेलवे टिकटों की बिक्री में नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे आरपीएफ ने कोतवाली सदर क्षेत्र के आजादपुरा मोहल्ले में एक कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारा। टीम ने सेंटर संचालक शिवम श्रीवास्तव को पकड़ा। जांच के दौरान उसके पास से 10 ई-टिकट मिले, जिन्हें पर्सनल यूजर आईडी से बनाने का आरोप है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अर्जुन राज विडासर ने शनिवार रात 10 बजे दैनिक भास्कर को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गायत्री डेंटल क्लिनिक के पास स्थित शिवम कंप्यूटर सेंटर पर पर्सनल यूजर आईडी से ई-टिकट बनाकर बेचे जा रहे हैं। इसके बाद टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर दोपहर 2 बजे मारा छापा आरपीएफ को शनिवार को सूचना मिली थी कि आजादपुरा मोहल्ले में स्थित कंप्यूटर सेंटर पर पर्सनल यूजर आईडी से रेलवे टिकट बनाए जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए टीम मौके पर पहुंची और दोपहर करीब 2 बजे सेंटर पर छापा मारा। यहां संचालक शिवम श्रीवास्तव मिला। संचालक के पास से मिले 19 ई-टिकट आरपीएफ ने सेंटर संचालक शिवम श्रीवास्तव को पकड़कर जांच की तो उसके पास से 19 ई-टिकट मिले। शिवम काशीराम आवासीय कॉलोनी में रघुवीर सिंह महाविद्यालय के पास रहता है। आरपीएफ के मुताबिक, उसके खिलाफ पर्सनल यूजर आईडी से टिकट बनाकर बेचने की शिकायत मिली थी। पर्सनल आईडी से महीने में चार टिकट बनाने का नियम नियम के मुताबिक, एक व्यक्ति अपनी पर्सनल यूजर आईडी से महीने में अधिकतम चार टिकट बना सकता है। इससे अधिक टिकट बनाने के लिए आईआरसीटीसी में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। आरपीएफ इसी नियम के उल्लंघन के आरोप की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User