आगरा में धनतेरस तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में 5.4 डिग्री की बढ़ोतरी, सुबह से खिली धूप

Nov 01, 2026 - 08:59
0
आगरा में धनतेरस तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में 5.4 डिग्री की बढ़ोतरी, सुबह से खिली धूप
आगरा में रविवार सुबह से धूप खिली हुई है। हालांकि सुबह ठंड महसूस की गई। हवा शांत रहने और दिन में धूप होने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दिन में आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 नवंबर तक मौसम रहेगा। बीच में कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं, तेज हवाएं चल सकती हैं। मगर, बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। यानि धनतेरस तक मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव बीते गुरुवार और शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के बाद दोनों दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मगर, शनिवार दिनभर धूप खिली, इसके चलते एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड बढ़ बनी हुई है। दिन में भी गर्मी महसूस नहीं हो रही। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को 25 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 20 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 18.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। कल भी साफ रहेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगरा में सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा। दिन में आसमान में साफ रहेगा। बूंदाबांदी या बारिश के आसार नहीं हैं। कुछ देर के लिए बादल छा सकते हैं। 6 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बीच में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ेगा। अक्टूबर में सामान्य से 54% कम बारिश मानसून के बाद 29 और 30 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी के बाद बारिश के रिकॉर्ड के थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन सामान्य से अभी भी काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 31 अक्टूबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 18.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 54 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में बारिश की कमी बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User