फेसबुक मैसेंजर पर बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का आरोप:चित्रकूट में साइबर थाने में केस दर्ज, तकनीकी जांच में संदिग्ध की पहचान

Nov 01, 2026 - 08:10
0
फेसबुक मैसेंजर पर बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का आरोप:चित्रकूट में साइबर थाने में केस दर्ज, तकनीकी जांच में संदिग्ध की पहचान
चित्रकूट में फेसबुक मैसेंजर के जरिए बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी प्रतिबंधित सामग्री बेचने के आरोप में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन (एनसीएमईसी) की टिपलाइन से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। मोबाइल नंबर, ईमेल और फेसबुक आईडी की तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है। उसकी तलाश की जा रही है। साइबर क्राइम निरीक्षक योगेश कुमार चतुर्वेदी की शिकायत के मुताबिक, 27 अक्टूबर को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत मिली थी। इसमें फेसबुक मैसेंजर के जरिए बच्चों के यौन शोषण से जुड़े दो वीडियो बेचने की जानकारी दी गई थी। शिकायत शनिवार देर रात दर्ज कराई गई। शिकायत में दो वीडियो बेचने की जानकारी शिकायत में दिए गए मोबाइल नंबर की जांच में पता चला कि नंबर गढ़ीवा निवासी कैलाश के नाम पर दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, इसका इस्तेमाल सिद्धपुर निवासी शुभम कर रहा था। इसके बाद साइबर सेल ने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और फेसबुक आईडी की तकनीकी जांच शुरू की। एक ही डिवाइस से चल रही थीं आईडी पुलिस ने आईएमईआई, आईपीडीआर और सीडीआर की जांच की। इसमें सामने आया कि संबंधित आईडी एक ही डिवाइस से चल रही थीं। पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में शुभम की संलिप्तता सामने आई है। हालांकि, उसके मोबाइल फोन में फिलहाल कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। टेलीग्राम ग्रुप में भी प्रचार का आरोप इससे पहले शंकर बाजार निवासी देवेंद्र द्विवेदी ने टेलीग्राम ग्रुप में एक यूजर आईडी का प्रचार किए जाने की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि संपर्क करने पर कथित तौर पर सामग्री देने के बदले रुपए मांगे गए। उन्होंने पुलिस को सबूत देने के लिए भुगतान करने की बात भी कही थी। सितंबर में भी जिले में इसी तरह के आरोपों से जुड़ा मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। 2020 में भी सामने आया था ऐसा मामला अक्टूबर 2020 में सीबीआई दिल्ली ने सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन और उनकी पत्नी दुर्गावती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। उस मामले में अदालत ने रामभवन को फांसी और उनकी पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पुलिस अब मौजूदा मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User