मानसिक तनाव के चलते युवक ने फंदा लगा दी जान:कानपुर में मां खाना देने कमरे में पहुंचीं तो शव लटका मिला, जेब में सिम मिला

Nov 02, 2026 - 18:01
0
मानसिक तनाव के चलते युवक ने फंदा लगा दी जान:कानपुर में मां खाना देने कमरे में पहुंचीं तो शव लटका मिला, जेब में सिम मिला
कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के स्केरा स्टेट में 27 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने घर में रखे मोबाइल फोन में अपना सिम डालकर करीब आधे घंटे तक किसी से बात की। इसके बाद सिम निकालकर फोन रख दिया और दूसरे कमरे में चला गया। कुछ देर बाद मां खाना देने पहुंचीं तो बेटे को फंदे से लटका देखकर चीख पड़ीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस को मृतक के पास से एक सिम मिला है। उसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। एक सप्ताह से मानसिक तनाव में था प्रदीप परिजनों के मुताबिक, प्रदीप श्रीवास्तव पेंटिंग का काम करता था। उसके पिता शीतला प्रसाद की करीब 10 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। परिवार में मां माया देवी और दो बहनें आरती व ज्योति हैं। चचेरे भाई रंजीत ने बताया कि प्रदीप पिछले करीब एक सप्ताह से मानसिक तनाव में था। परिवार के लोगों ने कई बार उससे परेशानी की वजह पूछी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। बाइक की चाबी लौटाकर घर आया था रंजीत के मुताबिक, रविवार देर रात प्रदीप उनके पास आया था। वह बाइक की चाबी लेकर कुछ देर में लौटने की बात कहकर घर से निकला। करीब आधे घंटे बाद वापस आया और चाबी लौटाकर चला गया। इसके बाद उसने घर में रखे मोबाइल फोन में अपना सिम डाला और बाहर खड़े होकर किसी से बात करने लगा। करीब आधे घंटे तक बातचीत करने के बाद वह घर के अंदर आया। उसने मोबाइल से सिम निकालकर फोन रख दिया और दूसरे कमरे में चला गया। खाना देने पहुंचीं मां तो फंदे से लटका मिला कुछ देर बाद मां माया देवी बेटे को खाना देने कमरे में पहुंचीं। वहां प्रदीप को फंदे से लटका देखकर उनकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रायपुरवा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि 112 के माध्यम से युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के पास से एक सिम मिला है, जिसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User