खाद वितरण में लापरवाही पर 4 सचिव सस्पेंड:22 अक्टूबर से चल रहे थे अनुपस्थित, कार्रवाई के बाद बाकी लोग काम पर लौटे

Nov 02, 2026 - 19:07
0
खाद वितरण में लापरवाही पर 4 सचिव सस्पेंड:22 अक्टूबर से चल रहे थे अनुपस्थित, कार्रवाई के बाद बाकी लोग काम पर लौटे
महोबा में रबी सीजन में किसानों को खाद उपलब्ध कराने में लापरवाही और हड़ताल पर जाने के मामले में डीएम प्रभास कुमार ने चार बी-पैक्स सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ये सचिव 22 अक्टूबर से समितियों से अनुपस्थित चल रहे थे। प्रशासन का दावा है कि कार्रवाई के बाद अन्य सचिव और पैक्स कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। जिले के 21 अन्य उर्वरक बिक्री केंद्रों से खाद का वितरण जारी है। खाद वितरण के बजाय हड़ताल पर गए सचिव रबी की बुआई का सीजन शुरू होते ही जिले में खाद की किल्लत की शिकायतें सामने आने लगी थीं। आरोप है कि सहकारी समितियों के कई सचिवों ने किसानों को डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने के बजाय हड़ताल कर दी और समितियों से अनुपस्थित रहे। इसके अलावा खाद बिक्री से मिली धनराशि कैश एंड कैरी खाते में जमा नहीं कराने की बात भी सामने आई। किसानों को खाद उपलब्ध कराने में बाधा और शासकीय कार्यों में लापरवाही को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। एआर कोऑपरेटिव से मिली जानकारी के अनुसार, चार बी-पैक्स सचिवों को निलंबित किया गया है। कार्रवाई के बाद हड़ताल पर गए अन्य सचिव और पैक्स कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। 21 केंद्रों से हो रहा खाद वितरण डीएम प्रभास कुमार ने सोमवार शाम छह बजे बताया कि जिले के 21 अन्य उर्वरक बिक्री केंद्रों के माध्यम से लगातार खाद वितरित कराई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User