लखनऊ में पौधों की देखभाल और खाद बनाने की वर्कशॉप:निराला नगर के बोगनवेलिया पार्क में 50 लोगों ने सीखी बागवानी; 15 पौधे उपहार में दिए गए

Nov 02, 2026 - 21:34
0
लखनऊ में पौधों की देखभाल और खाद बनाने की वर्कशॉप:निराला नगर के बोगनवेलिया पार्क में 50 लोगों ने सीखी बागवानी; 15 पौधे उपहार में दिए गए
लखनऊ के निराला नगर के बोगनवेलिया पार्क में सोमवार को हरियाली अड्डा लखनऊ की ओर से प्लांट वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें करीब 50 पर्यावरण मित्रों और पौधा प्रेमियों ने बागवानी की नई तकनीकें सीखीं। कार्यशाला में पौधों की देखभाल, जैविक खाद निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के तरीके बताए गए। वर्कशॉप में एडेनियम (डेजर्ट रोज) की देखभाल और ग्राफ्टिंग का प्रशिक्षण आलोक दीक्षित ने दिया। उन्होंने पौधों के लिए उपयुक्त पॉटिंग मिक्स तैयार करने की जानकारी भी दी। सोनाली सिंह ने सर्दियों में फूलों की बेहतर वृद्धि और देखभाल के तरीके बताए। जापानी पुष्प सज्जा कला इकेबाना का प्रदर्शन त्रिशिया सक्सेना ने किया। वहीं वाणी पांडेय ने ब्लैक गोल्ड और बायो एंजाइम के जरिए घर पर जैविक खाद बनाने की विधि समझाई। दीपावली के मद्देनजर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों और ग्रीन क्रैकर्स पर भी चर्चा हुई। साल में 10 प्रमुख आयोजन करता है समूह हरियाली अड्डा के संस्थापक राहुल गिरि ने बताया कि समूह हर साल चार प्लांट मीटअप, दो पिकनिक और चार प्लांट वर्कशॉप आयोजित करता है। इसके अलावा पौधारोपण अभियान भी चलाए जाते हैं। उद्देश्य पौधा प्रेमियों को जोड़कर ऐसा सक्रिय समुदाय तैयार करना है, जहां लोग अनुभव साझा करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। प्रतिभागियों को उपहार में सक्युलेंट का पौधा मिला कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को उपहार में सक्युलेंट का पौधा दिया गया। लकी ड्रॉ में 15 दुर्लभ पौधे भी उपहार स्वरूप दिए गए। इनमें चार लेयर येलो धतूरा, पान और स्थल कमल के पौधे शामिल रहे। चाय, समोसा और मिठाई के साथ दीपावली उत्सव की शुरुआत भी की गई। आयोजन में अर्चना तिवारी, रितु जैन, शैलजा भट्टाचार्य, अनुपमा मिश्रा, प्रीति सिंह, लीना वर्मा, डॉ. शिवानी रस्तोगी, शैलजा शर्मा, रविन्द्र मौर्या और आशीष बाजपेई का विशेष सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User