मेरठ जेल में बंदियों ने दीपावली पर बैरकें सजाईं:महिला बंदियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता, मुस्कान और रविता भी शामिल

Nov 08, 2026 - 17:09
0
मेरठ जेल में बंदियों ने दीपावली पर बैरकें सजाईं:महिला बंदियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता, मुस्कान और रविता भी शामिल
मेरठ जिला जेल में दीपावली के लिए बंदियों ने बैरकें और जेल परिसर सजाया है। बंदियों को अपनी पसंद से दीपक और मोमबत्तियां जलाने की अनुमति दी गई है। महिला बैरक में रंगोली प्रतियोगिता हो रही है। महिलाएं तीन-चार के समूह में रंगोली बना रही हैं। विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा। मुस्कान और रविता भी रंगोली बनाने और सजावट के लिए झालरें तैयार करने में शामिल हैं। जेल अधीक्षक वीरेश राज ने बताया कि दीपावली पर सभी बंदियों के लिए हलवा, पूड़ी और सब्जी का विशेष भोजन रखा गया है। पुरुष बंदियों के लिए लूडो, शतरंज, वॉलीबॉल और इनडोर प्रतियोगिताएं हो रही हैं। विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। वीरेश राज ने बताया कि जेल में प्लंबिंग, कंप्यूटर और अन्य तकनीकी प्रशिक्षण के कोर्स चलाए जा रहे हैं। यहां लाइब्रेरी और फैक्ट्री की सुविधा है। जेल में बेकरी भी शुरू हो गई है। उन्होंने बंदियों से अपनी रुचि के अनुसार हुनर सीखने और जेल से बाहर आने के बाद सम्मान से जीवन बिताने की अपील की। उन्होंने अपराध छोड़कर नई शुरुआत करने का संदेश भी दिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि अदालत से सजा मिलने के बाद मुस्कान और रविता निराश हो गई थीं। जेल अधिकारियों और डॉक्टरों ने उनकी काउंसलिंग कराई। बाहर से डॉक्टर बुलाकर उनका परीक्षण भी कराया गया। उन्होंने बताया कि दोनों ने हाईकोर्ट में अपील की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद दोनों में फिर उम्मीद जगी है। अब दोनों पहले की तुलना में काफी हद तक सामान्य हैं। जेल अधीक्षक के मुताबिक, दीपावली पर जेल में सभी बंदियों को समान रूप से त्योहार मनाने का अवसर दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User