शाहजहांपुर में बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:दीपावली पर घर आए थे, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का लगा आरोप

Nov 08, 2026 - 17:09
0
शाहजहांपुर में बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:दीपावली पर घर आए थे, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का लगा आरोप
शाहजहांपुर में रविवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का इलाज चल रहा है। इस बीच एक मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मदनापुर मोड़ पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें हादसा कांट थाना क्षेत्र में मदनापुर मोड़ पर रामलीला के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। भानपुर उमराह गांव का रहने वाला चांद बाबू (22) तिलहर में अपने बहनोई के घर से लौट रहा था। वहीं, मुतिहासी गांव का सुरेंद्र (25) अपने चचेरे भाई रजनीश के साथ दोस्त उमेश को छोड़ने जा रहा था। दोनों बाइकों की टक्कर में चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने चांद बाबू को मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र का इलाज शुरू किया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप सुरेंद्र के परिवार का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज शुरू करने से पहले 50 हजार रुपए मांगे थे। परिवार ने 30 हजार रुपए दिए, लेकिन बाकी 20 हजार रुपए नहीं देने पर सुरेंद्र को गलत इंजेक्शन लगा दिया गया। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, डॉक्टर मेहराज अहमद ने आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि सुरेंद्र की हालत गंभीर थी और इसकी जानकारी पहले ही परिवार को दे दी गई थी। इसके बावजूद परिवार ने इलाज जारी रखने के लिए कहा था। सुरेंद्र की मौत के बाद परिवार ने रुपए मांगने का आरोप लगाया। दीपावली मनाने घर आया था सुरेंद्र चांद बाबू अविवाहित था और BA का छात्र था। वह मजदूरी भी करता था। उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। वहीं, सुरेंद्र रुद्रपुर में अपने दोस्त उमेश के साथ काम करता था। वह दीपावली मनाने शनिवार को घर आया था। रविवार को वह उमेश को उसके घर छोड़ने के लिए निकला था। CO सदर शुभम वर्मा ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है और दो घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों शवों का पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User