देवोत्थानी एकादशी पर गन्ने की खूब बिक्री:फर्रुखाबाद में सिंघाड़ा और शकरकंद 50 रुपए किलो
देवोत्थानी एकादशी पर आज घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु की पूजा होगी। फर्रुखाबाद में गन्ना 20 रुपए प्रति नग बिक रहा है। सिंघाड़े और शकरकंद के दाम 50 रुपए किलो हैं। मान्यता है की पूजा में शकरकंद के साथ-साथ सिंघाड़ा और गन्ना होना जरूरी है। मान्यता है कि भगवान विष्णु आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी से चार महीने के लिए क्षीर सागर में सोते हैं। इस दौरान विवाह जैसे शुभ कार्यक्रम नहीं किए जाते। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर उनका विश्राम पूरा होता है। सिंघाड़ा और शकरकंद का खास महत्व इस दिन शंख और घंटियां बजाकर भगवान विष्णु को जगाया जाता है। इसके बाद उन्हें स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाए जाते हैं और पूजा की जाती है। पूजा में गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंद का खास महत्व है। इस दौरान विवाह जैसे शुभ कार्यक्रम नहीं किए जाते। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर उनका विश्राम पूरा होता है। इस दिन शंख और घंटियां बजाकर भगवान विष्णु को जगाया जाता है। इसके बाद उन्हें स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाए जाते हैं और पूजा की जाती है। पूजा में गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंद का खास महत्व है। फर्रुखाबाद में शुक्रवार सुबह से लोग पूजा के लिए गन्ना खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर कई जगह दूर-दराज से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर आए हैं। पूजा के लिए पांच गन्नों की जरूरत होती है। बाजार में पांच गन्ने 100 रुपए में बिक रहे हैं। सिंघाड़ा और शकरकंद 50 रुपए किलो बिक रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)