प्रयागराज में 24 दिन बाद लापता छात्रा का शव मिला:पिता ने बहन के देवर और उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया
प्रयागराज में छात्रा रोशनी बिंद का शव लापता होने के 24वें दिन नैनी में पुराने टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में मिला। पिता ने अपनी बड़ी बेटी के देवर और उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। कौंधियारा थाना क्षेत्र के हड़हा (जारी) गांव के रहने वाले नानबाबू बिंद की 19 वर्षीय बेटी रोशनी तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। वह एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ती थी। 26 अक्तूबर को वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। गुरुवार को पुलिस को नैनी में नए पुल के पास बंद पड़े पुराने टोल प्लाजा की झाड़ियों में एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। शव की हालत खराब थी। उसकी गर्दन और दोनों हाथ नहीं थे। चेहरे और शरीर के आंतरिक अंग भी गल चुके थे। शव के पास मिले बैग और उसमें रखे कागजात से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे पिता और अन्य परिजनों ने शव की पहचान रोशनी के रूप में की। पिता ने तहरीर में अजय कुमार निवासी सरहरा, कौंधियारा और उसके दोस्त पवन यादव को नामजद किया है। आरोप है कि अजय ने रोशनी को प्रेमजाल में फंसाया और उसकी हत्या की। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। आगे की जांच के लिए विसरा और वेजाइनल स्वाब सुरक्षित रखे गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)