कानपुर की शिक्षिका महक मिश्रा को शिक्षक सम्मान:डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया सम्मानित, 60 हजार छात्रों ने मतदान से चुना

Nov 20, 2026 - 10:48
0
कानपुर की शिक्षिका महक मिश्रा को शिक्षक सम्मान:डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया सम्मानित, 60 हजार छात्रों ने मतदान से चुना
कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र स्थित चंद्रवती गेंदन लाल पब्लिक इंटर कॉलेज, उत्तरीपुरा की शिक्षिका महक मिश्रा को शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। 19 नवंबर 2026 को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानाचार्य सौम्या कटिहार के साथ शिक्षिका महक मिश्रा को सम्मानित किया। सम्मान के लिए चयन प्रक्रिया में जिले के 120 विद्यालयों के करीब 60 हजार छात्र-छात्राओं ने गुप्त मतदान के जरिए अपनी पसंद के शिक्षकों का चयन किया था। विद्यार्थियों से मिले मतों के आधार पर महक मिश्रा को सम्मान के लिए चुना गया। शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के लिए सम्मान मिलने पर शिक्षिका, प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंधन, परिजनों और छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User