मेरठ में आज रालोद का अल्पसंख्यक सम्मेलन:संगठन की मजबूती और राजनीतिक मुद्दों पर होगी चर्चा, त्रिलोक त्यागी रहेंगे मुख्य अतिथि
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से गुरुवार को मेरठ में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। एसजीएम गार्डन में होने वाले सम्मेलन में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। इसमें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा होगी। सम्मेलन के बाद त्रिलोक त्यागी मीडिया से बातचीत करेंगे। इस दौरान वह समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे। रालोद की ओर से सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम के माध्यम से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और उनकी सक्रियता बढ़ाने पर जोर रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)