कुत्तों को बचाने में सब्जी लदा ऑटो पलटा:हमीरपुर में दो युवक घायल, मौदहा से मुस्करा लौट रहे थे
हमीरपुर के मुस्करा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बसवारी नहर के पास कुत्तों को बचाने के प्रयास में सब्जी लदा सीएनजी ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार सैयददीन (27) और फहीम (32) घायल हो गए। गुरुवार को दोनों मौदहा से सब्जी खरीदकर ऑटो से मुस्करा लौट रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे सड़क पर अचानक कुत्ते आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में चालक फहीम ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क पर पलट गया। सूचना पर पहुंची मुस्करा पुलिस दोनों को सीएचसी मुस्करा ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद सैयददीन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सैयददीन सब्जी विक्रेता है। वह गांव में सब्जी बेचता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)