लखनऊ में मिले शव की परिजनों ने की शीनाख्त:उन्नाव की रहने वाली थी, बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी
उन्नाव के सफीपुर की 25 साल की आशिया का शव शनिवार शाम लखनऊ में झाड़ियों में मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और शव के पास एक बैग भी बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। रविवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर युवती की पहचान की। उन्होंने बताया कि आशिया करीब 7 साल पहले घर से चली गई थी। उसने एक युवक से प्रेम विवाह कर दिल्ली में एक बेटी को जन्म दिया। 2 साल बाद वह दिल्ली से लौट आई। पिता कमरुद्दीन ने पिछली शादी छिपाकर रुपऊ के रहने वाले नासिर से दूसरा निकाह कराया। आशिया सिर्फ 1 रात ससुराल में रही, फिर वापस नहीं गई। पिता ने भी उसे घर से निकाल दिया और वह बेटी के साथ सफीपुर में किराए के कमरे में रहती थी। परिजनों के मुताबिक, आशिया शनिवार को अपनी बहन के घर से उन्नाव जाने की बात कहकर निकली थी। बाद में उसका शव लखनऊ में मिला। डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)