प्रयागराज में एथलेटिक्स और हैंडबॉल का ट्रायल 28 अक्टूबर से:मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजन

Oct 25, 2026 - 12:15
0
प्रयागराज में एथलेटिक्स और हैंडबॉल का ट्रायल 28 अक्टूबर से:मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजन
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रयागराज मंडल की टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके तहत जूनियर बालक एथलेटिक्स के लिए 28-29 अक्टूबर और सबजूनियर बालक हैंडबॉल के लिए 31 अक्टूबर से 01 नवंबर तक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि इन ट्रायल्स के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगे की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इन तारीखों पर होंगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं खेल कार्यालय के अनुसार वाराणसी में 31 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, आजमगढ़ में 04 से 07 नवंबर 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता खेली जाएगी। इन मुकाबलों के लिए ही प्रयागराज में ट्रायल रखे गए हैं। इसके लिए प्रयागराज में जूनियर बालक एथलेटिक्स का जिला स्तर का ट्रायल 28 अक्टूबर अपराह्न 3:00 बजे से होगा। इसमें सफल खिलाड़ी मंडल स्तर के ट्रायल में 29 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे से शामिल होंगे। सबजूनियर बालक हैंडबॉल का जिला स्तर ट्रायल 31 अक्टूबर अपराह्न 3:30 बजे से होगा। उसके बाद मंडल स्तर ट्रायल 01 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से होगा। खिलाड़ियों के लिए जरूरी नियम और दस्तावेज ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा तय किए गए मानकों का पालन करना होगा। जूनियर बालक एथलेटिक्स खिलाड़ियों का जन्म 17 सितंबर 2006 से 16 सितंबर 2008 के बीच होना चाहिए। वहीं, सबजूनियर बालक हैंडबॉल के लिए खिलाड़ी की जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 या उसके बाद की होनी अनिवार्य है। ट्रायल स्थल पर पहुंचते समय खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल बोनाफाइड, एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखनी होगी। निर्धारित समय और तारीख पर खिलाड़ियों को सीधे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम पहुंचना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User