दीपावली पर माइनर ओटी के साथ अस्पतालों में बेड रिजर्व:हैलट, उर्सला व कांशीराम में किए गए विशेष इंतजाम
दीपावली पर पटाखों से झुलसने या किसी अन्य हादसे में घायल होने पर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा। हैलट, उर्सला और मान्यवर कांशीराम अस्पताल में त्योहार को देखते हुए विशेष मेडिकल इंतजाम किए गए हैं। तीनों अस्पतालों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। दवाओं का स्टॉक रखने के साथ अतिरिक्त बेड और इमरजेंसी उपचार की व्यवस्था की गई है, ताकि हादसे के बाद मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े। हैलट में जरुरत पड़ने पर बेड बढ़ जाएंगे हैलट अस्पताल के एसआईसी डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के लिए अलग बर्न वार्ड बनाया गया है। इमरजेंसी में माइनर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) तैयार की गई है। वार्ड नंबर दो में 20 बेड रिजर्व रखे गए हैं। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। सभी जरूरी दवाएं भी उपलब्ध हैं। हर विभाग के डॉक्टर और स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही बैकअप टीम भी तैयार रहेगी, ताकि मरीजों की संख्या बढ़ने पर तुरंत अतिरिक्त स्टाफ लगाया जा सके। रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई उर्सला अस्पताल की निदेशक डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि 20 बेड का अतिरिक्त वार्ड तैयार किया गया है। सभी वार्डों में रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। मेडिकल टीम लगातार उपलब्ध रहेगी, जिससे दीपावली पर किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार दिया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)