सुल्तानपुर जेल में हुआ था कायनात से प्यार:अंबेडकर नगर एनकाउंटर में मारे गए वाहिद ने बनाया था दो मंजिला मकान

Nov 21, 2026 - 07:42
0
सुल्तानपुर जेल में हुआ था कायनात से प्यार:अंबेडकर नगर एनकाउंटर में मारे गए वाहिद ने बनाया था दो मंजिला मकान
अंबेडकर नगर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए एक लाख के इनामी बदमाश वाहिद अंसारी की सुल्तानपुर में भी लंबी कहानी रही। गाजीपुर से जिला बदर होने के बाद वह सुल्तानपुर के बंधुआकला में रहने लगा था। यहां जेल में उसकी मुलाकात कायनात से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्यार हो गया। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने शादी कर ली। वाहिद अपने पीछे पत्नी कायनात और दो बेटियों को छोड़ गया है। 35 मुकदमे दर्ज, हत्या के मामले में था आरोपी मूल रूप से गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला वाहिद पुत्र अबु बक्र पुलिस रिकॉर्ड में शातिर अपराधी था। उसके खिलाफ 35 मुकदमे दर्ज थे। सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर मजरे हेमनापुर निवासी सुरेश यादव की हत्या के मामले में भी वह नामजद आरोपी था। बाद में पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस मामले में वह सुल्तानपुर जेल में बंद था। भाई से मिलने जेल पहुंची कायनात, वाहिद से हुई मुलाकात सूत्रों के मुताबिक, उसी दौरान शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली कायनात का भाई चोरी के मामले में जेल में बंद था। वह भाई से मिलने जेल जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात वाहिद अंसारी से हुई। कुछ दिनों तक बातचीत के बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। बताया जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद वाहिद ने कायनात से शादी कर ली। 8×80 के प्लॉट पर बनाया दो मंजिला मकान शादी के बाद वाहिद ने बंधुआकला कस्बे में 8×80 का एक प्लॉट खरीदा और उस पर दो मंजिला मकान बनवाया। वह पत्नी और दो बेटियों के साथ इसी मकान में रहने लगा। उसकी एक बेटी प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है। वाहिद ने इलाके में अपनी पहचान छिपा रखी थी। वह लोगों को बताता था कि कपड़ों पर कढ़ाई का काम करता है। इसके अलावा अक्सर फेरी भी लगाता था। सूत्रों के अनुसार, उसने बंधुआकला रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पर दो से तीन प्लॉट भी खरीदे थे। हालांकि मोहल्ले के लोगों से उसकी ज्यादा बनती नहीं थी। करीब एक साल पहले गांव के कुछ युवकों से उसका विवाद और मारपीट भी हुई थी। पत्नी पर शक करने लगा था वाहिद स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से वाहिद पत्नी कायनात पर शक करने लगा था। वह उस पर नजर रखता था। लोगों ने उसे कुछ समय से नमाज अदा करने जाते हुए भी देखा था। घटना से पहले पत्नी से कही थी रोटी लेकर आने की बात पत्नी के मायके वालों ने कैमरे पर बात करने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने बताया कि घटना से पहले वाहिद ने पत्नी से कहा था कि खाना बना लो, वह रोटी लेकर आएगा। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार ने उसे फोन किया, लेकिन कॉल की घंटी बजती रही और उसने फोन नहीं उठाया। वहीं, पत्नी कायनात ने इद्दत में होने की बात कहकर कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। वाहिद की एक बहन अधिवक्ता भी है। संपादन संबंधी सुझाव: इस खबर में जेल में मुलाकात, शादी और पारिवारिक जीवन के विवरण को सूत्रों के हवाले से ही रखा गया है। अपुष्ट व्यक्तिगत आरोपों को तथ्य की तरह पेश करने से बचना बेहतर होगा। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर, 4 गोलियां लगीं:अंबेडकरनगर में एनकाउंटर, SP बाल-बाल बचीं; हथियार सप्लायर था अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी (35) एनकाउंटर में मारा गया। वह पूर्वांचल का बड़ा हथियार सप्लायर था। वह पैसे लेकर हत्याएं करता था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात पता चला कि वाहिद शहर में छिपा है और भागने की फिराक में है। टीम ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके सीने और पैर में 4 गोलियां लगीं। वह सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से एसपी प्राची सिंह बाल-बाल बच गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User