सीतापुर में 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार:हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, 15 बोर का तमंचा और नकदी बरामद, 23 मुकदमे दर्ज हैं

Nov 21, 2026 - 07:58
0
सीतापुर में 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार:हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, 15 बोर का तमंचा और नकदी बरामद, 23 मुकदमे दर्ज हैं
सीतापुर में शनिवार तड़के पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर ओमकार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिधौली कोतवाली के दो मुकदमों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ सीतापुर समेत लखनऊ और बाराबंकी में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित 23 मुकदमे दर्ज हैं। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 2 बजे कोनी घाट पुलिया के पास पुलिस टीम की ओमकार से मुठभेड़ हो गई। गिरफ्तार आरोपी बिसवां थाना क्षेत्र के कुम्हारनपुरवा निवासी छुटकन्ने का बेटा है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। 315 बोर का तमंचा और दो मोबाइल बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 8 हजार रुपए नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक भी मिली है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सिधौली भेजा गया। हिस्ट्रीशीट नंबर 7ए, 23 मुकदमे दर्ज पुलिस के मुताबिक, ओमकार बिसवां थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 7ए है। उसके खिलाफ बिसवां, सिधौली, मानपुर, रामकोट और सकरन समेत सीतापुर के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा लखनऊ और बाराबंकी में भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर, पॉक्सो और आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई आरोपी के खिलाफ चोरी, नकबजनी और सेंधमारी के अलावा गैंगस्टर एक्ट, पॉक्सो और आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, वह सिधौली कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 133/2026 और 165/2026 में वांछित था। पुलिस अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User