महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य का विजय उत्सव:डॉ.अनिल बोले- एकजुट और संगठित होकर ही होगा रौनियार समाज का विकास
देवरिया जनपद के युवा रौनियार समिति सलेमपुर ने सोमवार देर रात हरैया स्थित क्रिस्टल मैरिज लॉन में महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य का विजय उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महाराजा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार रौनियार, डॉ. ए.के. गुप्ता और आनंद गुप्ता रौनियार ने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है, जब सभी लोग एकजुट और संगठित रहें। उन्होंने रौनियार समाज को केंद्र की पिछड़ी जातियों की सूची में शामिल कराने के लिए प्रयास तेज करने पर जोर दिया। आयोजकों ने अतिथियों को शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)