बसपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज की:राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद कल बुलंदशहर में करेंगे जनसभा, पश्चिमी यूपी पर फोकस

Oct 27, 2026 - 16:48
0
बसपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज की:राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद कल बुलंदशहर में करेंगे जनसभा, पश्चिमी यूपी पर फोकस
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का बुलंदशहर जनपद में दौरा बुधवार को प्रस्तावित है। उनके इस दौरे को पार्टी की चुनावी तैयारियों के शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है। ​तय कार्यक्रम के अनुसार, आकाश आनंद बुधवार दोपहर 12 बजे अनूपशहर तहसील क्षेत्र के खालौर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा के जरिए वह पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भरने के साथ ही आगामी चुनावी रणनीति का ऐलान करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस आयोजन को लेकर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कैडर को सक्रिय करने पर विशेष जोर रहेगा। ​आकाश आनंद के इस दौरे को लेकर स्थानीय बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी पदाधिकारियों का अनुमान है कि इस जनसभा में हजारों की संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता जुटेंगे। भीड़ जुटाने और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी स्तर पर अभी से रणनीतिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिहाज से बसपा का यह कदम बेहद अहम साबित हो सकता है, जिस पर सभी सियासी दलों की निगाहें टिकी रहेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User