बेवरी में पौधरोपण कार्यक्रम:रामजानकी मंदिर परिसर में लगाए फलदार पौधे

Oct 27, 2026 - 15:44
0
बेवरी में पौधरोपण कार्यक्रम:रामजानकी मंदिर परिसर में लगाए फलदार पौधे
गोरखपुर में बेवरी स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार ने कटहल, नींबू और अमरूद के पौधे लगाए। उद्योग व्यापार मंडल बेवरी चौराहा के अध्यक्ष ठाकुर मुनील सिंह और मंदिर के पुजारी शैलेष दास उर्फ मंटू बाबा के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीओ दरवेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और शुद्ध हवा के लिए पौधरोपण जरूरी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक फलदार और औषधीय पौधे लगाने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में राकेश कुमार यादव, मुकेश पटवा, नीलेश सिंह, मेजर शुक्ला और झीनक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User