महोबा में 36 घंटे से बारिश, लहचूरा डैम पहुंचे डीएम-एसपी:जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखने के निर्देश

Sep 26, 2026 - 17:03
0
महोबा में 36 घंटे से बारिश, लहचूरा डैम पहुंचे डीएम-एसपी:जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखने के निर्देश
महोबा में पिछले 36 घंटे से लगातार तेज बारिश हो रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। जलभराव और बाढ़ के खतरे को देखते हुए डीएम प्रभास कुमार और एसपी शशांक सिंह ने लहचूरा डैम का जायजा लिया। अधिकारियों ने डैम की सुरक्षा, पानी की निकासी और निचले इलाकों की स्थिति देखी। सुरक्षा के लिए निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों को सतर्क रहने और ग्रामीणों तक समय पर सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने डैम के जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखने और हर घंटे रिपोर्ट कंट्रोल रूम भेजने को कहा। एसपी ने पुलिस बल और आपदा टीमों को अलर्ट पर रहने के आदेश दिए। उन्होंने पुलिस और संबंधित विभागों को आपस में तालमेल रखने को कहा, ताकि किसी भी स्थिति में जल्दी राहत और बचाव कार्य शुरू हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User