बांके बिहारी मंदिर में बिगड़ी श्रद्धालु की तबियत:एंबुलेंस न मिलने से परिजन हुए आक्रोशित, E रिक्शा से लेकर गए अस्पताल
विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी जी के बिहार से दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की अचानक सीने में दर्द होने से तबियत बिगड़ गई। श्रद्धालु की तबियत बिगड़ने पर मंदिर में तैनात कर्मी और स्थानीय लोग उनको पास में खड़ी एंबुलेंस पर लेकर पहुंचे। यहां एंबुलेंस तो खड़ी थी लेकिन ड्राइवर नहीं था। कुछ देर इंतजार के बाद जब ड्राइवर नहीं मिला तो परिजन भड़क गए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच श्रद्धालु की तबियत और बिगड़ने लगी। जिसके बाद वह उसे E रिक्शा से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद वह उन्होंने हायर सेंटर लेकर रवाना हो गए। परिजनों के हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिहार से आए थे दर्शन करने बिहार के सिवान जिले के रहने वाले 55 वर्षीय दिनेश महतो परिवार के साथ वृंदावन दर्शन करने आए थे। वह शनिवार को दर्शन करने बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां उनकी दर्शन करने के बाद मंदिर से बाहर निकलते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। दिनेश महतो को सीने में दर्द की शिकायत महसूस हुई। इसके बाद परिजनों ने वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से कहा। मंदिर में तैनात कर्मी परिजनों की मदद से उनको लेकर तत्काल एंबुलेंस के पास पहुंचे। जहां एम्बुलेंस तो खड़ी थी लेकिन ड्राइवर नहीं था। ड्राइवर ने कहा 2 घंटे बाद आयेगा एंबुलेंस के आसपास ड्राइवर को तलाशा गया लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद एंबुलेंस पर लिखे नंबर पर फोन किया तो वह ड्राइवर ने उठाया। परिजनों ने उससे मौके पर आने के लिए कहा इस पर ड्राइवर ने कहा कि वह 2 घंटे बाद आयेगा। यह सुनते ही परिजन भड़क गए। उन्होंने मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों द्वारा हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। E रिक्शा से लेकर पहुंचे अस्पताल हंगामे के दौरान दिनेश की और तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने परिवार को उनको जल्द से जल्द अस्पताल ले जाने के लिए कहा। जिसके बाद परिजन दिनेश महतो को E रिक्शा की मदद से राम कृष्ण मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी यूनिट में मरीज को प्रथमिक उपचार दिया गया। यहां प्राथमिक उपचार मिलने के बाद परिजन दिनेश को इलाज के लिए अन्य किसी अस्पताल के लिए रवाना हो गए। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनको भर्ती करने का सुझाव दिया गया था लेकिन परिवार वाले नहीं माने और उनको अपने साथ ले गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)