हापुड़ में साहित्य समिति की बैठक:स्मारिका 'साहित्यम' का विमोचन, आगामी महापर्व की रूपरेखा तय

Sep 26, 2026 - 17:03
0
हापुड़ में साहित्य समिति की बैठक:स्मारिका 'साहित्यम' का विमोचन, आगामी महापर्व की रूपरेखा तय
हापुड़ साहित्य समिति की आम बैठक शनिवार को प्रयाग हॉस्पिटल परिसर में आयोजित की गई। संरक्षक डॉ. अशोक मैत्रेय की अध्यक्षता और महासचिव महेश वर्मा के संचालन में हुई इस बैठक का मुख्य आकर्षण 'साहित्यम महापर्व 2025' की स्मारिका ‘साहित्यम’ का विमोचन रहा। संरक्षक डॉ. अशोक मैत्रेय, मार्गदर्शक डॉ. श्याम कुमार और अध्यक्ष इंदु मित्तल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्मारिका का लोकार्पण किया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक मैत्रेय ने साहित्य को समाज व संस्कृति को जोड़ने वाली मुख्य कड़ी बताया। डॉ. श्याम कुमार ने नए रचनाकारों को मंच देने पर जोर दिया, जबकि अध्यक्ष इंदु मित्तल ने आगामी आयोजनों को और भव्य बनाने की प्रतिबद्धता जताई। दूसरे चरण में 'साहित्यम महापर्व' के द्वितीय संस्करण की रूपरेखा, बजट, व्यवस्थाओं और सदस्यों की जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। इस दौरान डॉ. योगेश कुमार गोयल, राकेश कुमार, पूनम अग्रवाल, संजीव कुमार, विशाल मांगलिक, वरुण मित्तल और डॉ. गौरव मित्तल आदि मौजूद रहे। अंत में महासचिव महेश वर्मा ने सभी का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User