महोबा में चोरों ने क्रेशर प्लांट को बनाया निशाना:लाखों का कीमती केबल काट ले गए चार नकाबपोश बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना

Nov 13, 2026 - 13:53
0
महोबा में चोरों ने क्रेशर प्लांट को बनाया निशाना:लाखों का कीमती केबल काट ले गए चार नकाबपोश बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना
महोबा में शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव स्थित जटाशंकर क्रेशर प्लांट में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात चार नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ बदमाश प्लांट से लाखों रुपये कीमत का केबल काटकर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी घटना प्लांट में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। गेट पर पहरा देते रहे दो बदमाश, साथियों ने काटा केबल जटाशंकर क्रेशर प्लांट में आधी रात को चार नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुसे। प्लांट के CCTV फुटेज में चोरों के बुलंद हौसले साफ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो बदमाश प्लांट के गेट पर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे, जबकि उनके दो साथी अंदर घुसकर इत्मीनान से लाखों का केबल काटते रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश मौके से फरार हो गए। रात्रि गश्त पर उठे सवाल, व्यापारियों में आक्रोश इस चोरी के बाद से क्रेशर व्यवसाय से जुड़े स्थानीय व्यापारियों में खासा आक्रोश है। व्यापारियों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की रात्रि गश्त न होने के कारण इलाके में चोर सक्रिय हैं। प्लांट संचालक ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर जल्द से जल्द चोरी के खुलासे और माल बरामदगी की मांग की है। CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर CCTV फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं। फुटेज में दिख रहे नकाबपोश बदमाशों की पहचान के लिए स्थानीय ग्रामीणों की मदद ली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User